Notes d’épisode
मैं ...
एक सितारा ढूंढ रहा हूँ
दिल से यारा ढूंढ रहा हूँ
जो खो गया है कहीं
बदलते मौसमों की धुंध में
दुनियादारी के झुंड में
मतलबी अपनों में
झूठे सपनों में
दिखावटी मंजर में
सख्त वक़्त के समंदर में
जो खो गया है कहीं...
अपना वो यारा ढूंढ रहा हूँ
एक सितारा ढूंढ रहा हूँ
दिल से यारा ढूंढ रहा हूँ
वो यारा...
जो भूला नहीं है कुछ भी...लेकिन
मौसम सुहाने बदल गये हैं
कहीं भटक गई है मेरी मोहब्बत
पर बदला नहीं है मेरा यारा......सैय्यारा
Site web: b6434fad-4b65-49d8-b451-cb0271397fdc.libsyn.com

