Notas del episodio
कान में ये गुलाब काहे खोंस रखा है ? पौधे में अच्छा नहीं लग रहा था क्या ? बड़ी ही उजड्ड किस्म है तुम्हारी लोगों की। कहीं भी फूल दिखा कि रीछ बन जाती हो कहते हुए नज़र थम गई थी, ज़ुबान को तो जैसे ताला लग गया था। बाल पाटी किए। पायल में दो घुँघरू के साथ का वॉल्यूम एक, जिससे आती आवाज़ लिए तुम्हारा बढ़ते आ जाना। फिरोजी रंग का कुरता उसमें सुआपंखी दुपट्टा डाले तुम चली आयी थी। पीछे से गाना बज उठा था - मोहल्ले विच्चों कूच न करीं...।
सिल्वर स्क्रीन में मानो मधुबाला चली आई हो। आँख में ठहरा काजल, भौंहें कतार बध्द जैसे परफेक्शन में खिला कुरते जैसा ही फिरोजी गुलाब हो। सब कुछ स्टेच्यू था। मैं पुराने टेप रेकॉर्डर…
Web: podcasters.spotify.com

