Skip to content
Global sound
Pratidin Ek Kavita

Pratidin Ek Kavita

Password | Vivek Nirala | Vivek Nirala

· 2 min · Episode 1337

Show notes

पासवर्ड । विवेक निराला

मेरे पिता के पिता के पिता के पास
कोई सम्पत्ति नहीं थी ।
मेरे पिता के पिता को अपने पिता का
वारिस अपने को सिद्ध करने के लिए भी
अठारह साल तक
मुक़द्दमा लड़ना पड़ा था ।

जैसे उनके पिता को
अपने होने की लड़ाई लड़नी पड़ी थी।

मेरे पिता के पिता के पास
एक हारमोनियम था
जिसके स्वर उसकी निजी सम्पत्ति थे।
मेरे पिता के पास उनकी निजी नौकरी थी
उस नौकरी के निजी सुख-दुख थे ।

मेरी भी निजता अनन्त
अपने निर्णयों के साथ।
इस पूरी निजी परम्परा में मैंने
सामाजिकता का एक लम्बा पासवर्ड डाल रखा है ।

Website: share.transistor.fm

Live, last hour: 10,576 songs on 4,895 stations in 138 countries

Discover the world through radio

More ways to discover (7)

Heard something good? Save it, or open it straight away in Spotify.

★ Artist of the week The fastest riser on the radio this week
Your song here? From € 9 per week →
Radio 538 luisteren - Live!Popular right now