Langsung ke konten
Global sound
Pratidin Ek Kavita

Pratidin Ek Kavita

oleh Nayi Dhara Radio

Episode terbaru
Neend Aayi Na Mrityu | Champa Vaid

Tentang podcast ini

कवितायेँ जहाँ जी चाहे वहाँ रहती हैं- कभी नीले आसमान में, कभी बंद खिड़कियों वाली संकरी गली में, कभी पंछियों के रंगीन परों पर उड़ती हैं कविताएँ, तो कभी सड़क के पत्थरों के बीच यूँ ही उग आती हैं। कविता के अलग अलग रूपों को समर्पित है, हमारी पॉडकास्ट शृंखला - प्रतिदिन एक कविता। कीजिये एक नई कविता के साथ अपने हर दिन की शुरुआत।

Episode

50 episode terbaru dari 1.323

  • Neend Aayi Na Mrityu | Champa Vaid · 2 mnt · Episode 1326नींद आई न मृत्यु । चंपा वैद कल रात लगा मृत्यु आ रही है बाएँ हाथ की छोटी उँगली पर उसने दस्तक दी बिस्तर साफ़ किया पैसे सँभाले काग़ज़ और चाबियाँ मेज़ पर रख दीं रात भर प्रतीक्षा…
  • Puraskaar | Kunwar Narayan · 2 mnt · Episode 1325पुरस्कार । कुँवर नारायण वनवास और राज्याभिषेक रोज़ की लीला है जिस ख़ुशी को मुकुट पहने सब देख रहे मेरे चेहरे पर वह केवल बच्चों का मुखौटा है मेरे अंदर तो कहीं दूर सरयू-तट पर…
  • Palayan | Keki N Daruwalla | Translation - Shivam Tomar · 3 mnt · Episode 1324पलायन । केकी एन. दारूवाला अनुवाद : शिवम तोमर पलायन हमेशा मुश्किल होते हैं किसी भी सूखे या महामारी या ख़ुद सन् सैंतालीस से पूछ लीजिए चाहे तो अभिलेखों में देख लीजिए अगर पलायन न…
  • Ji Haan Likh Raha Hun | Nagarjun · 2 mnt · Episode 1323जी हाँ , लिख रहा हूँ । नागार्जुन जी हाँ, लिख रहा हूँ ... बहुत कुछ ! बहोत बहोत !! ढेर ढेर सा लिख रहा हूँ ! मगर , आप उसे पढ़ नहीं पाओगे ... देख नहीं सकोगे उसे आप ! दरअसल बात यह…
  • Tum Aaye | Pratibha Katiyar · 2 mnt · Episode 1322तुम आए । प्रतिभा कटियार आज एक नदी मुझसे मिलने आई मेरे घर फिर आया एक पूरा जंगल आया जंगल तो आए परिंदे भी फिर मैंने देखा खिड़की से झाँक रहा था बादल लिए ढेर सारी बारिश खोली खिड़की…
  • Ankhein - Ghoomta Aaina | Kailash Vajpeyi · 3 mnt · Episode 1321आँखें- घूमता आईना । कैलाश वाजपेयी बोतल में बंद आँखों का जोड़ा, जिस युवती का है, वह अभी सुबह बस पर चढ़ने की कोशिश में कुचल कर मरी थी नेत्रदान की, क्योंकि कर चुकी थी घोषणा…
  • Machli Boli Kavi Se | K Sachidanandan · 2 mnt · Episode 1320मछली बोली कवि से । के. सच्चिदानंदन अनुवाद : गिरधर राठी उपमा मुझे मत दो स्त्री की आँख की स्त्री हूँ मैं स्वयं, पूरी, संपूर्ण मुझे नहीं धरना है भेष जलपरियों का मैं नहीं ढोऊँगी…
  • Pravesh Patra | Dhoomil · 2 mnt · Episode 1319प्रवेश-पत्र । धूमिल अपनी हड्डियों से दुनिया थहाने का वक़्त नहीं है, लड़खड़ाते पैरों से राह नापने का वक़्त यह नहीं है, चोरों को सुविधा मिली है और तुम्हें हकारता हुआ देखता हूँ…
  • Nakara | Jaun Elia · 2 mnt · Episode 1318नाकारा । जौन एलिया कौन आया है कोई नहीं आया है पागल तेज़ हवा के झोंके से दरवाज़ा खुला है अच्छा यूँ है बेकारी में ज़ात के ज़ख़्मों की सोज़िश को और बढ़ाने तेज़-रवी की राहगुज़र से…
  • Zafar | Arun Dev · 3 mnt · Episode 1317ज़फ़र । अरुण देव उस कंधे पर अतीत का वैभव था अब वह एक बोझ था झुक गए थे कंधे विरासत की महानता भारी होती है ढहते सल्तनत के बेरंग तख़्त पर बैठ ज़फ़र लिखने लगा था कविता वह फ़क़ीराना बादशाह…
  • Subah Subah | Nagarjun · 2 mnt · Episode 1316सुबह-सुबह । नागार्जुन सुबह-सुबह तालाब के दो फेरे लगाए सुबह-सुबह रात्रि शेष की भीगी दूबों पर नंगे पाँव चहलक़दमी की सुबह-सुबह हाथ-पैर ठिठुरे, सुन्न हुए माघ की कड़ी सर्दी के…
  • Ma Ke Bhookh Ka Vyakaran | Aishwarya Tiwari · 4 mnt · Episode 1315माँ की भूख का व्याकरण । ऐश्वर्या तिवारी माँ की भूख को रोटी की गोलाई में नहीं नापा जा सकता, वह तो एक ऐसी अग्नि है जो देह के उदर में नहीं, गृह के आकाश में जलती रहती है। उसके लिए…
  • Bhookh Thi | Arun Kumar Singh · 4 mnt · Episode 1314भूख थी । अरुण कुमार सिंह क्यूंकि चीख से पहले ली गई साँस मेरा बचपन था। क्यूंकि आँख खोलने से पहले मैं अपना नाम खोजता था। क्यूँकि मैं पिता होने से डरता था। क्यूंकि सुबह खिड़की…
  • Pita Ka Abhinay Siddhant | Anurag Tiwari · 3 mnt · Episode 1313पिता का अभिनय सिद्रांत । अनुराग तिवारी पढ़ाते हुए तमाम अभिनय सिद्धांत गुरु कहते हैं खोजो अपना "मेथड़' मेथड खोजते हुए मैंने खोजा पिता को अपने पिता को! गदोरी में सुरती मलते दुआर…
  • Paragan | Hemant Deolekar · 2 mnt · Episode 1312परागण। हेमंत देवलेकर तितली के होठों में दबे हैं दुनिया के सबसे सुंदर प्रेम पत्र तितली एक उड़ता हुआ फूल है हँसी किसी फूल की उड़कर जाती है एक उदास फूल के पास उड़कर जाता है मन एक…
  • Camere Ki Aankh | Kalpana Manorama · 2 mnt · Episode 1311कैमरे की आँख । कल्पना मनोरमा कैमरे की आँख होती है शातिर कहते होंगे लोग सच्चे दुख कहाँ पकड़ पाती कैमरे की आँख वह तो खोखली मुस्कान में रह जाती है फँसकर दरअस्ल, कैमरे की आँख में…
  • Mera Pata | Amrita Pritam · 2 mnt · Episode 1310मेरा पता | अमृता प्रीतम आज मैंने अपने घर का नम्बर मिटाया है और गली के माथे पर लगा गली का नाम हटाया है और हर सड़क की दिशा का नाम पोंछ दिया है पर अगर आपको मुझे ज़रूर पाना है तो हर…
  • Thakna Bhi Lazmi Tha | Zafar Iqbal · 2 mnt · Episode 1309थकना भी लाज़मी था । ज़फ़र इक़बाल थकना भी लाज़मी था कुछ काम करते करते कुछ और थक गया हूँ आराम करते करते अंदर सब आ गया है बाहर का भी अंधेरा ख़ुद रात हो गया हूँ मैं शाम करते करते ये…
  • Nazm | Zeeshan Sahil · 2 mnt · Episode 1308नज़्म | ज़ीशाल साहिल ज़िंदगी खो नहीं गई लेकिन ऐसा लगता है दिल के पास बहुत एक बे-नाम सी उदासी है एक बे-वज्ह सा अंधेरा है आग जलती नज़र नहीं आती रात ढलती नज़र नहीं आती रह गुज़र है…
  • Yeh Prithvi Kya Kewal Tumhari Hai ? | Gyanendrapati · 5 mnt · Episode 1307यह पृथ्वी क्या केवल तुम्हारी है। ज्ञानेन्द्रपति एक शक्तिशाली राष्ट्र के सिरमौर! तुम्हारी उल्लसित कल्पनाओं में पृथ्वी तुम्हारी उँगलियों पर नाचता क्रीड़ा-कंदुक -ठीक वैसा जैसा 'दि…
  • Prarthna | Arun Kumar Singh · 2 mnt · Episode 1306प्रार्थना। अरुण कुमार सिंह मैंने नदी से कहा कि मेरे घर चलो तो उसने एक बूँद दे दी। मैं उसे हृथेली में लेकर घर चला आया और अपने ग्लास में रखा। ग्लास कुऑँ बन गया। मैंने जंगल से कहा…
  • O Sheher | Jacinta Kerketta · 1 mnt · Episode 1305ओ शहर! | जसिंता केरकेट्टा भागते हुए छोड़कर अपना घर पुआल, मिट्टी और खपरे पूछते हैं अक्सर ओ शहर! क्या तुम कभी उजड़ते हो किसी विकास के नाम पर?
  • Abki Baar Lauta To | Kunwar Narayan · 2 mnt · Episode 1304अबकी बार लौटा तो । कुँवर नारायण अबकी बार लौटा तो बृहत्तर लौटूँगा चेहरे पर लगाए नोकदार मूँछें नहीं कमर में बाँधे लोहे की पूँछे नहीं जगह दूँगा साथ चल रहे लोगों को तरेर कर न…
  • Kabhi Kabhi Yun Bhi Humne | Nida Fazli · 2 mnt · Episode 1303कभी कभी यूँ भी हम ने । निदा फ़ाज़ली कभी कभी यूँ भी हम ने अपने जी को बहलाया है जिन बातों को ख़ुद नहीं समझे औरों को समझाया है हम से पूछो इज़्ज़त वालों की इज़्ज़त का हाल कभी हम ने…
  • Main Dekh Raha Hun | Agyeya · 1 mnt · Episode 1302मैं देख रहा हूँ । अज्ञेय मैं देख रहा हूँ झरी फूल से पँखुरी - मैं देख रहा हूँ अपने को ही झरते। मैं चुप हूँ : वह मेरे भीतर वसंत गाता है।
  • Jism Kya Hai Rooh Tak | Adam Gondvi · 2 mnt · Episode 1301जिस्म क्या है रूह तक । अदम गोंडवी जिस्म क्या है रूह तक सब कुछ ख़ुलासा देखिये आप भी इस भीड़ में घुस कर तमाशा देखिये जो बदल सकती है इस पुलिया के मौसम का मिजाज़ उस युवा पीढ़ी के…
  • Yaad | Kailash Vajpeyi · 1 mnt · Episode 1300याद । कैलाश वाजपेयी जहाँ में नहीं गया उन सभी देशों के वे सारे फूल मैं जिनके नाम नहीं जानता जैसे वसंत की प्रतीक्षा किए बिना खिल-खिल गए हों।
  • Kal Raat | Nida Fazli · 3 mnt · Episode 1299कल रात । निदा फ़ाज़ली कल रात वो थका हुआ चुप चुप उदास उदास सुनता रहा सड़क से गुज़रती बसों का शोर पीपल का पत्ता टूट के दीवार ढा गया आंतों का दर्द नींद की परियों को खा गया झुँझला…
  • Wo Zamana Guzar Gaya Kab Ka | Javed Akhtar · 2 mnt · Episode 1298वो ज़माना गुज़र गया कब का । जावेद अख़्तर वो ज़माना गुज़र गया कब का था जो दीवाना मर गया कब का ढूँढता था जो इक नई दुनिया लूट के अपने घर गया कब का वो जो लाया था हम को दरिया तक पार…
  • Zinda Rahein To Kya Hai | Muneer Niyazi · 2 mnt · Episode 1297ज़िंदा रहें तो क्या है जो मर जाएँ हम तो क्या । मुनीर नियाज़ी ज़िंदा रहें तो क्या है जो मर जाए हम तो क्या। दुनिया में ख़ामोशी से गुज़र जाए हम तो क्या। हस्ती ही अपनी क्या है…
  • Nayi Sanskriti | Doodhnath Singh · 3 mnt · Episode 1296नई संस्कृति । दूधनाथ सिंह आसमान में बसा हुआ नगर निर्वसन हवा को नींव में चुनवा कर, आपस में टकराते, जूझते मकान। बँधे हुए कुत्तों का मुँह नोचते व्यवसायी जूतों के तल्लों में सोना…
  • Maun | Arti Abodh · 1 mnt · Episode 1295मौन । आरती अबोध अर्धविकसित चेतना के बहेलिए ने अव्यक्त आकांक्षाओं के मेरे मृग की हत्या कर दी जिस संग मुझे मरने का सुख भोगना था उसके न होने का संताप मेरी आत्मा में उतर आया और इस…
  • Prem Ke Baare Mein Ek Shabd Nahi | Viren Dangwal · 2 mnt · Episode 1294प्रेम के बारे में एक शब्द नहीं । वीरेन डंगवाल शहद के बारे में मैं एक शब्द भी नहीं बोलूँगा वह जो बहुश्रुत संकलन था सहस्र पुष्प कोषों में संचित रहस्य रस का जो न पारदर्शी न ठोस न…
  • Ghar Ek Muktibodh-Numa Kavita Hai | Kumar Divyanshu Shekhar · 2 mnt · Episode 1293घर एक मुक्तिबोध-नुमा कविता है । कुमार दिव्यनशु शेखर कुल जमा चार लोग रहते हैं छुट्टियों में गिनती कुछ बढ़ जाती है घर एक मुक्तिबोध-नुमा कविता है। अलग-अलग अँधेरे हिस्सो में अपनी ही…
  • Kharepan Ka Ehsaas | Kanhaiya Lal Nandan · 1 mnt · Episode 1292खारेपन का अहसास । कन्हैयालाल नंदन खारेपन का अहसास मुझे था पहले से पर विश्वासों का दोना सहसा बिछल गया कल, मेरा एक समंदर गहरा-गहरा सा मेरी आंखों के आगे उथला निकल गया।
  • Khut Jayein | Nilesh Raghuvanshi · 2 mnt · Episode 1291खुट जाएँ । नीलेश रघुवंशी नए साल के आगमन पर पूछा गया सिंघाड़े बेचने वाली से नए साल के बारे में क्या सोचा है तुमने सिंघाड़े बेचती स्त्री ने कहा नए साल में हम खुट जाएँ खुट जाएँ…
  • Ek Baar | Rajula Shah · 2 mnt · Episode 1290एक बार । राजुला शाह बह जाने देना उड़ जाने देना अपने आप को एक बार तुम भी। गुब्बारे-सा हवा के बुलबुले-सा हल्का होगा तुम्हारा मन और कहीं भी जा सकेगा बिला रोक-टोक फिर- प्रेम से…
  • Chandini | Ramvilas Sharma · 2 mnt · Episode 1289चाँदनी । रामविलास शर्मा चाँदी की झीनी चादर-सी फैली है वन पर चाँदनी। चाँदी का झूठा पानी है यह माह-पूस की चाँदनी। खेतों पर ओस-भरा कुहरा, कुहरे पर भीगी चाँदनी; आँखों में बादल-से…
  • Parcham | Kumar Ambuj · 3 mnt · Episode 1288परचम। कुमार अम्बुज वहाँ एक फूल खिला हुआ है अकेला कोई उसे छू भी नहीं रहा है किसी सुबह शाम में वह झर जाएगा लेकिन देखो, वह खिला हुआ है बारिश, धूल और यातनाओं को और ऋतुओं को जज़्ब…
  • Buri Aurat Ke Sapnon Mein | Kailash Manhar · 2 mnt · Episode 1287बुरी औरत के सपनों में । कैलाश मनहर बुरी औरत के सपनों में नहीं होता पति और चरित्र और मर्यादाएँ बन्द खिड़कियों वाला पिंजरेनुमा घर बुरी औरत के सपनों में नहीं होती बदन को धरती…
  • Prem Ki Anivaaryata | Hemant Deolekar · 2 mnt · Episode 1286प्रेम की अनिवार्थता । हेमंत देवलेकर बहुत असंभव-से आविष्कार किए प्रेम ने और अंततः हमें मनुष्य बनाया लेकिन अस्वीकार की गहरी पीड़ा उस प्रेम के हर उपकार का ध्वंस करने पर तुली दिया…
  • Sandhya Vandana | Sumitranandan Pant · 2 mnt · Episode 1285सांध्य वंदना । सुमित्रानंदन पंत जीवन का श्रम ताप हरो हे! सुख सुषुमा के मधुर स्वर्ण हे! सूने जग गृह द्वार भरो हे! लौटे गृह सब श्रान्त चराचर नीरव, तरु अधरों पर मर्मर, करुणानत निज…
  • Aaj Shaam Hai Bahut Udaas | Bhagwati Charan Verma · 3 mnt · Episode 1284आज शाम है बहुत उदास । भगवतीचरण वर्मा आज शाम है बहुत उदास केवल मैं हूँ अपने पास । दूर कहीं पर हास-विलास दूर कहीं उत्सव-उल्लास दूर छिटक कर कहीं खो गया मेरा चिर-संचित विश्वास ।…
  • Pin Bahut Saare | Kunwar Bechain · 2 mnt · Episode 1283पिन बहुत सारे। कुँअर बेचैन जिंदगी का अर्थ मरना हो गया है और जीने के लिये हैं दिन बहुत सारे । इस समय की मेज़ पर रक्खी हुई जिंदगी है 'पिन-कुशन' जैसी दोस्ती का अर्थ चुभना हो गया…
  • Baaghi Biyabaan Auratein | Aishwarya Tiwari · 4 mnt · Episode 1282बागी बियाबान औरतें। ऐश्वर्या तिवारी लोग कहते हैं वो औरत है ही कहाँ, ज़्यादा सही शब्द है आफ़त। उसके गले में कोई मंगलसूत्र नहीं, एक सूखी नदी लटकी है जिस पर कभी किसी ने नाव चलाने की…
  • Pyaar | Sarveshwar Dayal Saxena · 2 mnt · Episode 1281प्यार । सर्वेश्वरदयाल सक्सेना इस पेड में कल जहाँ पत्तियाँ थीं आज वहाँ फूल हैं जहाँ फूल थे वहाँ फल हैं जहाँ फल थे वहाँ संगीत के तमाम निर्झर झर रहे हैं उन निर्झरों में जहाँ शिला…
  • Mera Uska Parichay Itna | Ansar Kambari · 2 mnt · Episode 1280मेरा उसका परिचय इतना । अंसार कम्बरी मेरा उसका परिचय इतना वो नदिया है, मैं मरुथल हूँ। उसकी सीमा सागर तक है मेरा कोई छोर नहीं है। मेरी प्यास चुरा ले जाए ऐसा कोई चोर नहीं है।…
  • Idhar Se Dekhein To Apna Makaan Lagta Hai | Shamsur Rehman Farooqi · 2 mnt · Episode 1279इधर से देखें तो अपना मकान लगता है । शम्सुर रहमान फ़ारूक़ी इधर से देखें तो अपना मकान लगता है इक और ज़ाविए से आसमान लगता है जो तुम हो पास तो कहता है मुझ को चीर के फेंक वो दिल जो…
  • Hawa Jab Aayegi | Champa Vaid · 2 mnt · Episode 1278हवा जब आएगी | चंपा वैद हवा जल आएगी अकेली बैठा लूँगी अपने पास चले चलेंगे हम दोनों उस कविता के पर्वत पर उड़ते, पेड़ लगाते, एक हज़ार चश्मों से एकत्रित कर जल और सूरज के प्रबल प्रकाश…
  • Lehron Ka Geet | Sumitranandan Pant · 2 mnt · Episode 1277लहरों का गीत । सुमित्रानंदन पंत अपने ही सुख से चिर चंचल हम खिल खिल पडती हैं प्रतिपल, जीवन के फेनिल मोती को ले ले चल करतल में टलमल! छू छू मृदु मलयानिल रह रह करता प्राणों को…

Live, satu jam terakhir: 11.163 lagu di 6.090 stasiun di 143 negara

Jelajahi dunia lewat radio

Cara lain untuk menjelajah (9)

Dengar sesuatu yang bagus? Simpan, atau langsung buka di Spotify.

★ Artist of the week The fastest riser on the radio this week
Your song here? From € 9 per week →
KBCS FMLanjut mendengarkan